बड़ी खबर

गया घाट महिला गृह कांड पर बवाल, निर्भया कांड की वकील पटना पहुंची, कहा सस्पेंड हो अधीक्षक वंदना गुप्ता


Bharat varta desk: पटना के गया घाट बालिका गृह का मामला तूल पकड़ लिया है। हाईकोर्ट ने जहां स्वत संज्ञान लेकर इस मामले में f.i.r. करने का निर्देश दिया है वही आज निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि पटना पहुंची और महिला संगठनों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अधीक्षक वंदना गुप्ता को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की एसआईटी बनाकर तुरंत जांच होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वकीलों का यह भी कहना है कि रिमांड होम से और कई लड़कियां लापता हैं इसकी जांच होनी चाहिए।

रिमांड होम से भागी लड़की ने पोल खोला
कुछ दिन पहले रिमांड होम से भागी एक लड़की ने वहां की व्यवस्था की पोल खोली है। उसने बताया है कि सुंदर लड़कियां रिमांड होम के अधीक्षक वंदना गुप्ता की पसंद हैं। उन्हें बाहर भेजती हैं और कहती है कि जाओ तुम्हारा भविष्य बन जाएगा। उस लड़की ने रिमांड होम में व्याप्त व्यवस्था के बारे में कई गंभीर आरोप लगाए। उसका वीडियो वायरल होने पर घटना सुर्खियों में आई। मगर समाज कल्याण विभाग ने इसकी जांच करा कर लड़की को झगड़ालू बता दिया और अधीक्षक को क्लीन चिट दे दिया।

हाई कोर्ट नाराज, 7 फरवरी को करेगा सुनवाई


लड़की के गंभीर आरोप पर पटना हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। कोर्ट ने अभी तक इस मामले में एफ आई आर नहीं दर्ज किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। कोट 7 फरवरी को इस मामले की फिर से सुनवाई करेगा।

तेजस्वी ने कहा कि रिमांड होम के आरोपियों को सरकार का संरक्षण
इस बीच आज दिल्ली से पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाया कि इसके पहले बालिका गृह कांड के मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इस मामले को उनकी पार्टी मुद्दा बनाएगी।

पूर्व आईपीएस का सनसनीखेज आरोप

पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रिमांड होम से लड़कियों को महत्वपूर्ण लोगों के यहां भेजा जाता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago