
Bharat varta desk: प्रभारी मंत्री के तौर पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज गया पहुंचे। उन्होंने जिला समाहरणालय में सांसद, विधायक, पार्षद एवं सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। विकास दिखना चाहिए। इसके लिए हर उपाय किए जानी चाहिए।
प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर निर्माण
बिहार के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत कलस्टर निर्माण का दुर्गा बाड़ी में शिलान्यास किया गया। इसके साथ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को ऋण स्वीकृत करने का प्रमाण पत्र मंत्री ने वितरित किया।
भाजपा की ओर से अभिनंदन समारोह
गया भाजपा की ओर से उद्योग मंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था जिसमें बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह और पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार भी मौजूद थे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More