
Bharat Varta Desk: प्रभारी मंत्री के तौर पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज गया पहुंचे। उन्होंने जिला समाहरणालय में सांसद, विधायक, पार्षद एवं सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। विकास दिखना चाहिए। इसके लिए हर उपाय किए जाएं।
प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर निर्माण
बिहार के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत कलस्टर निर्माण का दुर्गा बाड़ी में शिलान्यास किया गया। इसके साथ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को ऋण स्वीकृत करने का प्रमाण पत्र मंत्री ने वितरित किया।
भाजपा की ओर से अभिनंदन समारोह
गया भाजपा की ओर से उद्योग मंत्री का अभिनंदन समारोह किया गया था जिसमें बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और सांसद सुशील कुमार सिंह भी मौजूद थे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More