
Oplus_131072
Bharat varta Desk
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और किडनी डोनर रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने दर्द को सामने रखा. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी के भीतर अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की गई. रोहिणी ने कहा कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान और सच से समझौता नहीं किया, इसी वजह से उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी.
रोहिणी ने लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया. मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया. सिर्फ इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया.
उन्होंने आगे लिखा, “आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें. किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो.” इससे पहले शनिवार को भी रोहिणी ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनका अब कोई परिवार नहीं है. रोहिणी ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें परिवार से बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई. जब आप संजय यादव और रमीज़ का नाम लेते हैं, तो आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है, गालियां दी जाती हैं और यहां तक कि चप्पल उठाकर मारा भी जाता है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More