
Bharat varta desk;
तीन दिवसीय पटना दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पटना के खादी मॉल पहुंचे । वहां उन्होंने चरखा काता और कपड़े खरीदे। महावीर मंदिर और गुरुद्वारे श में पूजा करने के बाद दिल्ली रवाना होने के पहले राष्ट्रपति खादी मॉल पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। यहां राष्ट्रपति ने अपने लिए कुर्ता पजामा के कपड़े खरीदे जबकि पत्नी के लिए साड़ी खरीदा। उन्होंने खादी माल का मुआयना किया। इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और उनकी पत्नी रेनू हुसैन भी मौजूद थे। दोनों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। दरअसल बिहार दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन दिल्ली में राष्ट्रपति से मिले थे और खादी मॉल आने का आग्रह किया था। राष्ट्रपति ने उनके आग्रह को मान लिया था। बाद में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में यह कार्यक्रम जुड़ा।
राष्ट्रपति को मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार में उद्योग लगाने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि खादी के कायाकल्प के लिए, बुनकरों की तरक्की के लिए उनकी ओर से क्या-क्या पहल किए जा रहे हैं।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More