
Bharat varta desk: चार दिनों का छठ महापर्व शुरू हो चुका है। आज खरना है। उसके बाद 2 दिनों का निर्जला उपवास शुरू होगा। छठ व्रती शाम के लिए पूजा की तैयारी में लगे हैं। मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खीर गुड़ की बनती है। शाम को खीर का प्रसाद सबसे पहले छठ व्रती खाते हैं। उसके बाद परिवार और दूसरे लोग। छठ व्रती आज प्रसाद खाने के बाद परसों सुबह तक ना कुछ खाएंगे और ना कुछ पिएंगे। एकदम से निर्जला उपवास रहेगा। कल शाम को सूर्यास्त के पहले भगवान भास्कर को गंगा, नदियों, तलाब के घाटों पर अर्घ्य दिया जाएगा। उसके अगले दिन सुबह-सुबह उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा। कई लोग घरों में भी तालाब बना कर अर्घ्य हो देते हैं। घरों से लेकर घाटों तक पूजा की तैयारी चल रही है।
Bharat varta Desk हिंदी भाषा के वैश्विक विस्तार और भारतीय संस्कृति के आत्मीय प्रसार की… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More