
Bharat varta desk: निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ईडी के जांच का दायर बढ़ता जा रहा है। ईडी ने करीब आधा दर्जन जिला खनन पदाधिकारियों से पूछताछ की है। इनमें पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, सरायकेला, प.सिंहभूम के खनन पदाधिकारी शामिल हैं। इसके बाद अब कई जिला परिवहन पदाधिकारियों की भी भूमिका सामने आई है । बताया जा रहा है कि अवैध खनन से लेकर अवैध ढुलाई में परिवहन पदाधिकारियों की मिलीभगत रही है। इसीलिए बताया जा रहा है कि ईडी की ओर से पहले चरण में साहिबगंज और पलामू के डीटओ को नोटिस जारी कर बुलाने की तैयारी चल रही है। उनसे पूछा जाएगा कि अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों को बाहर भेजने पर रोक लगाने के लिए क्या-क्या किया। कई परिवहन पदाधिकारियों के बारे में मनी लांड्रिंग में शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इन बिंदुओं पर भी उनसे पूछताछ की जाएगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More