
Bharat Varta Desk
लोजपा की लड़ाई लगातार खतरनाक मुकाम पर जा रही है। जहां आज सांसद पशुपति पारस के पटना पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय पर उनके समर्थकों ने कब्जा कर लिया वहीं दूसरी ओर पशुपति पारस के भतीजे और सांसद चिराग पासवान के चचेरे भाई सांसद प्रिंस पासवान के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज हो गया। यह मुकदमा बड़े ही संगीन मामले में दर्ज हुआ है। समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस के खिलाफ दिल्ली पुलिस में कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है. लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रिंस पासवान चिराग पासवान से बगावत करके पांच सांसदों के साथ अलग हुए हैं। कल चिराग समर्थकों ने प्रदेश कार्यालय में पशुपति पारस समेत सभी सांसदों के फोटो पर कालिख पोत दी थी। आज पशुपति पारस समर्थकों ने प्रदेश कार्यालय में घुसकर अपना कब्जा जमा लिया।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More