
Bharat varta desk: खगड़िया में फौज की वर्दी में आये बदमाशों ने तीन भाईयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो भाई की मौत हो गयी जबकि तीसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यह घटना खगड़िया के बेलदौर थाना के सकरोहर गांव की है।
देर रात दशरथ सिंह के घर में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उत्पात मचाया।धनंजय सिंह और विरेन्द्र सिंह उर्फ बीजों की मौके पर मौत हो गयी,जबकि पप्पू सिंह का बेगूसराय के प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चल रहा है। खगड़िया के एसपीअमितेश कुमार ने बताया कि इस घटना में पमपम सिंह का हाथ है। मृतकों का गोतिया से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद सलटाने के लिए गांव में पिछले दिनों पंचायती भी हुई थी। लेकिन जानकार सूत्रों ने बताया कि यह घटना दो अपराधी गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम भी बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More