रांची संवाददाता: स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ,कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल खूंटी पत्रलेख उनके गांव पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर बादल ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा एक क्रांति नाम था.जिन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई . मंत्रियों ने जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत सिंह मुंडा से मुलाकात की. बादल पत्रलेख ने उनसे कहा कि कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सौ फ़ीसदी योजनाएं जयपाल सिंह मुंडा के गांव को मिले इसके लिये गांव के लोगो के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि इसको एक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा सके.
जयंत सिंह मुंडा ने बताया कि इस गांव में 175 घर है . यहां सब्जी और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है.
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ,खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More
गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More
Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More