
पटना संवादाता: जदयू की राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दर्द बयां की। विधानसभा चुनाव के बाद हो रही इस पहली बैठक में उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें पता ही नहीं चला कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के बाद जब वे शाम को लौटते थे और अपने लोगों से मिलते थे तो उन्हें पता चल जाता था कि कुछ खेल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सीटों का बंटवारा समय पर नहीं किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उनके खिलाफ दुष्प्रचार प्रसारित किया गया। उनकी सरकार ने बिहार में काफी काम किया। लोग खुश थे मगर साजिश के तहत उन्हें और उनकी पार्टी को किए गए काम का लाभ नहीं मिल पाया। इसलिए उन्हें कम सीटें मिली। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उनके कई उम्मीदवार हार गए। बैठक में हारे हुए कई उम्मीदवारों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि दोस्तों ने ही पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More