Categories: बड़ी खबर

कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला-चुनावी हिंसा की जांच के लिए रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एसआईटी गठित, सरकार ने 10 आईपीएस लगाए


Bharat Varta desk: कलकता हाई कोर्ट की सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर के नेतृत्व में बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच होगी। कोलकाता हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इससे पहले हिंसा के मामले में महिलाओं के खिलाफ अपराध और हत्या के मामलों की जांच के लिएं हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया है जो बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही है। इसमें कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। सीबीआई ने हाईकोर्ट के सामने रिपोर्ट भी सौंपी थी जिस में हिंसा की घटनाओं की चर्चा है।
गुरुवार को ममता सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी की सहायता के लिए 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि एसआईटी में पश्चिम बंगाल कैडर के तीन आईपीएस अधिकारी सुमन बाला साहू, सौमेन मित्रा और रणवीर कुमार शामिल हैं। वहीं हाईकोर्ट ने राज्य की सभी एजेंसियों को जांच के लिए सीबीआई और एसआईटी को सहयोग करने का भी निर्देश दिया है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago