
Oplus_131072
Bharat varta desk
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार व उसकी हत्या पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध और व्यथित हैं।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना पर अपनी पहली टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए एक बयान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब छात्र डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे समय भी अपराधी अनियंत्रित शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों से वह व्यथित हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं।उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप बहुत-बहुत हो गया समाज को ईमानदार होने और आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More