
Oplus_131072
Bharat varta Desk
ED ने IPAC कोलकाता के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है. pk की संस्था के अधिकारी के ठिकानों पर छापे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. सीएम ममता बनर्जी ने छापे पर रिएक्शन देते हुए केंद्र पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रणनीति से जुड़ी कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक (I-PAC) के दफ्तर और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आई-पैक के कार्यालय, लाउडन स्ट्रीट में प्रतीक जैन के आवास और बुर्राबाजार के पोस्टा इलाके में एक व्यापारी के दफ्तर पर एक साथ की गई.प्रतीक जैन अपने चार मंजिला आवास की चौथी मंजिल पर मौजूद थे, जहां ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की. छापेमारी के दौरान दोपहर करीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं, जिससे इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. ईडी की टीमें सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज़ों की जांच और पूछताछ में जुटी रहीं.
बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कथित कोयला तस्करी मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की जा रही है. पिछले कुछ वर्षों में इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय रही हैं और कई बड़े नामों से पूछताछ हो चुकी है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी से भी ईडी और सीबीआई इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More