ब्रेकिंग न्यूज़

कोलकाता में पीएम मोदी चुनाव में भाजपा की ‘दिशा’ तय करेगी आज की रैली

कोलकाता संवाददाता: बंगाल चुनाव से पहले 7 मार्च रविवार भाजपा के लिए ताकत दिखाने के लिए अहम दिन माना जा रहा है. क्योंकि पार्टी के लिए रविवार का दिन कोलकाता की धरती पर बहुत कुछ ‘बड़ा’ करने की कोशिश होगी. बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सबसे बड़े नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली के लिए पार्टी के कार्यकर्ता कई दिनों से पसीना बहा रहे हैं . पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता पहली चुनावी रैली करने जा रहे हैं . मोदी की इस रैली को लेकर बंगाल से राजधानी दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैैं . इस चुनावी जनसभा को लेकर बीजेपी जबरदस्त माहौल बनाने की कोशिश किए हुए है .
भाजपा ने प्रधानमंत्री की इस चुनावी सभा के लिए 10-15 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के लिए लक्ष्य रखा है .

मिथुन चक्रवर्ती होंगे शामिल
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं. इसके लिए मिथुन मुंबई से कोलकाता पहुंच गए हैं.पीएम कोलकाता के जिस ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने जा रहे हैं, आजादी के बाद यह ग्राउंड राजनीतिक दलों के लिए ताकत दिखाने का बड़ा केंद्र रहा है . ब्रिगेड ग्राउंड की देश के सबसे बड़े मैदानों में गिनती होती है.
इस मैदान पर चाहे कितना भी बड़ा आयोजन क्यों न हो लेकिन कहीं न कहीं जगह खाली रह जाती है . कोलकाता का यह ग्राउंड मुंबई के शिवाजी पार्क और दिल्ली के रामलीला मैदान पॉलिटिकल पार्टियों के लिए पसंदीदा मैदान माना जाता है . यहां हम आपको बता दें कि 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी यहां तीसरी बार रैली करने जा रहे हैं .
भाजपा चाहती है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की इस रैली में इतनी भीड़ हो कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ‘हिल’ जाए . बीजेपी ने एक बड़ी जनसभा की तैयारी की है और इसके लिए बकायदा चुनावी बैनर-पोस्टर तैयार किए हैं. वहीं पीएम मोदी की रैली में अगर कोलकाता का यह मैदान खाली रह जाता है तो भाजपा के लिए जरूर ‘घाटे का सौदा’ होगा.

आइए अब जान लेते हैं इस मैदान के बारे में

ब्रिगेड परेड ग्राउंड का अपना ऐतिहासिक महत्व रहा है, 1857 में अंग्रेजों ने प्लासी की लड़ाई में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता में फोर्ट विलियम महल बनवाया था. इस किले में अंग्रेजों की फौज रहती थी. जिसकी परेड के लिए किले के सामने एक मैदान बनाया गया. जिसका नाम ब्रिगेड परेड ग्राउंड रखा गया. अभी यह ग्राउंड इंडियन आर्मी के अधीन है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

5 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

5 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

24 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

5 days ago