
Bharat Varta Desk: अमेरिका के बड़े संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कहा है हाल में कोरोना वायरस से मरने वालों में से 99.2 फ़ीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लिया था। एंथनी फाउची ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि इन मौतों को टाला जा सकता था मगर लापरवाही के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। डॉक्टर ने एनबीसी के मीट द प्रेस कार्यक्रम में कहा कि आपके पास कोरोना वायरस के रूप में एक भयंकर शत्रु है और इसके काट के रूप में एक प्रभावशाली हथियार है मगर आप इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर ने यह बातें अमेरिका के संबंध में कही है मगर उन्होंने पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन की गति को तेज करने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सत प्रतिशत लोग टीका ले और कोरोना वायरस से अपने को सुरक्षित करें।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More