बड़ी खबर

कोरोना से गया में एक महिला की मौत, महिला ने टीका नहीं लिया था

गया : दुनिया के कई देशों के साथ बिहार में भी कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दिया है। राज्य में आये दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगा दी गयी है। ताकि कोरोना संक्रमण के असर को कम किया जा सके।

इसी बीच बिहार का गया और पटना जिला कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। खासकर पटना में एक हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिले हैं। अकेले राज्य के सबसे बड़े दुसरे अस्पताल एनएमसीएच में 200 से अधिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

गया में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गई। वो अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) के एमसीएच ब्लॉक में भर्ती थी। एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे में यह पहली मौत हुई है। उन्होंने कहा कि महिला काफी गंभीर स्थिति में यहां इलाज के लिए पहुंची थी। टीबी के कारण महिला का लंग्स डैमेज था। महिला को पहले से टीबी और कई बीमारी था। महिला एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। आरटीपीसीआर जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग का रिपोर्ट अभी नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने कोविड-19 का टीका भी नहीं लिया था। साथ में उसका एक 21 वर्षीय बेटा है. उसने भी टीका नहीं लगवाया है। उसे तुरंत टीका लगवाने के लिए कहा गया है। वहीं, अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि महिला को सांस लेने में परेशानी थी। उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

20 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago