
नई दिल्ली: दुनिया में अब तक किसी भी देश द्वारा कोरोना की वैक्सीन नहीं बन पाई है जिसके कारण आए दिन लोगों कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं व कुछ लोगों की मृत्यु हो रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। सुरेन्द्र सिंह कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे।गंगाराम अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांसे लीं। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे।सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। विधायक का निधन उत्तराखंड बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बता दें कि साल 2006 में जीना कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार सल्ट विधानसभा से जीते। जबकि 2017 में वह तीसरी बार फिर सल्ट विधानसभा से चुनाव जीत कर आए। सुरेंद्र सिंह जीना महज की 50 साल की उम्र में कोविड संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More