
Bharat Varta Desk : कोरोना की दूसरी लहर का भारत में असर जारी है, अब ये महामारी ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रही है। इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 46 प्रभावित जिलों के डीएम से सीधे संवाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान स्थानीय स्थिति, डीएम के अनुभव और आने वाली तैयारियों पर चर्चा किया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी डीएम से संवाद में कहा कि हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। एक तरह से हर जिले के अपने अलग चुनौतियां हैं। आप अपने जिले के चुनौती को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है। जब आपका जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है।
प्रधानमंत्री ने सभी डीएम से कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है। आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं।
इस वायरस के खिलाफ हमारे हथियार क्या हैं?
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वायरस के खिलाफ हमारे हथियार हैं- लोकल कंटेंमेंट जोन, तीव्र जांच और लोगों तक सही और पूरी जानकारी। इस समय, कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम हो रहे हैं, कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। बीते एक साल में करीब-करीब हर मीटिंग में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक एक जीवन बचाने की है। टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट और कोविड अनुरूप व्यवहार, इस पर लगातार बल देते रहना जरूरी है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More