
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और अयोध्या के दौरे पर हैं. अस्पताल और कोविडविद सेंटर जायेंगे. वे कल वाराणसी गए थे. उन्होंने वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में डीआरडीओ द्वारा संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया. हाल में खुले इस अस्पताल में तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीएम योगी खुद वाराणसी पहुंचे थे.
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों का भी लिया हाल
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद और बरेली के दौरे पर होम आइसोलेशन और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों का हाल चाल ले चुके हैं. बरेली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ वर्तमान में जो देश की लड़ाई चल रही है उसमें सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक मशीनरी कोरोना की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने में सफल होगी. अपने दौरे में वे विधायक और सांसद से भी मिल रहे हैं. अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव भी है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More