स्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सीएम आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग


पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है.स्कूलों से लेकर अपार्टमेंट और शिक्षण संस्थानों में थोक भाव से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. आईआईटी बिहटा के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद आईआईटी में हड़कंप मच गया है. 15 छात्रों के साथ-साथ उस हॉस्टल के कुल 40 से अधिक छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है. उधर राज्य में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं. ऑनलाइन मीटिंग में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, स्वास्थ्य सचिव के साथ-साथ सभी जिलों के डीएम और प्रमंडल के आयुक्त भी जुड़ेंगे. बैठक में संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा होगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

16 hours ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

19 hours ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 weeks ago