Categories: बड़ी खबर

कोरोना के टीके लगाने के संबंध में जाने सात जरूरी बातें……

सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना टीके के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए तीन वीडियो जारी किए गए हैं. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इन वीडियो में कहा है कि चरणबद्ध ढंग से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने सात प्रमुख बातें कहीं हैं……

पहली बात: पहले चरण में हेल्थ वर्कर्र और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके दिए जाएंगे.

दूसरी बात: दूसरे ग्रुप में टीके ऐसे लोगों को दिए जाएंगे जिसकी उम्र 50 साल से अधिक हो. उससे कम उम्र में वैसे लोगों को शामिल किया जाएगा जिनमें संक्रमण लक्षण हो.

तीसरी बात: टीका लगाने की अनिवार्यता नहीं होगी. जिसे इच्छा होगी वही इसे लेंगे. हालांकि निदेशक ने यह भी कहा है कि सुरक्षा के लिए सबको टीका जरूर लगवाना चाहिए.

चौथी बात: सभी जरूरी और सुरक्षात्मक मानदंड पूरी होने के बाद ही किसी को टीका लगाने की इजाजत दी जाएगी, ताकि वह लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहे.

पांचवी बात: जिनको टीका लगेगा उनका पहले रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और उन्हें मोबाइल पर सूचना दी जाएगी कि कब और कहां टीका लेने के लिए आना है.

सातवीं बात: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर भी टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. इसके लिए फोटो लगे पहचान पत्र की जरूरत होगी. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, सांसद, विधायक द्वारा जारी पहचान पत्र, पेंशन कार्ड, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी पहचान पत्र या वोटर आई कार्ड में से कोई भी एक पहचान पत्र जमा करना होगा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago