
Bharat varta desk: बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कल पटना में हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसके पूर्व उन्होंने आला अधिकारियों से कहा है कि विभिन्न जिलों का फीडबैक आज ले लें ताकि कल तमाम स्थितियों की समीक्षा की जा सके। उसके अनुरूप पाबंदियों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार शुरू करने के पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संकट की स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं बनी है मगर कल की बैठक में सभी स्थितियों पर विचार होगा।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More