
Bharat varta desk: कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3:30 बजे हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी, नीति आयोग और दूसरे संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। पिछले दिनों कैबिनेट के फेरबदल में स्वास्थ्य मंत्री बदले गए हैं। नए मंत्रियों को काम समझने में समय लग सकता है। इसलिए खास तौर से स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए तीसरी लहर की तैयारी एक चुनौती है। प्रधानमंत्री आज तैयारियों के बारे में आला अफसरों से रिपोर्ट लेंगे। इसके साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के उपायों पर मंथन किया जाएगा।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More