बड़ी खबर

कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए बिहार सरकार को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

पटना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 दिसंबर को ‘डिजिटल इंडिया अवार्ड्स – 2020’ सम्मान से बिहार को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान कोरोना काल में सरकार द्वारा बिहार के लोगों को ससमय राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया जा रहा है। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई पहल को भारत सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और एन.आई.सी. को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए महामारी श्रेणी में विजेता चुना गया है। डिजिटल इंडिया पुरस्कार भारत सरकार द्वारा नागरिकों को अनुकरणीय डिजिटल उत्पाद और सेवाओं के लिए दिए जाने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से 6 श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचन्द्र डू. और एन.आई.सी के शैलेश कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार तिवारी को डिजिटल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय संचार और आई.टी. मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार सरकार के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

21 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

7 days ago