
Bharat varta desk: कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार के बाद अब कैबिनेट कमेटियों में भी अब अहम बदलाव किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की तरह युवा मंत्रियों को प्राथमिकता दी है। बिहार के गिरिराज सिंह झारखंड के अर्जुन मुंडा समेत जवान मंत्रियों को जगह दी गई है। बिहार के प्रभारी रहे वर्तमान में श्रम मंत्री आवरण मंत्री भूपेंद्र यादव को खास तरजीह मिली है। उन्हें सभी समितियों में जगह दी गई है।
राजनीतिक मामलों से जुड़ी समिति में भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया, गिरिराज सिंह शामिल किए गए हैं जबकि इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी हुई कैबिनेट कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव को रखा गया है।.
रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह सदस्य बनाए गए हैं. इस कमेटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर नामित किए गए हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More