
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘मोहब्बत की दुकान’ वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सही मायनों में नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल चला रहे हैं. जेपी नड्डा का बयान राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए बयान को लेकर आया है. नड्डा ने कहा कि जिस तरह से आप विदेश जाकर देश में उन विभाजनों की बात कर रहे हैं जो वास्तव में कहीं हैं ही नहीं, उससे तो ऐसा ही लगता है.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ‘अमृत काल की ओर’ पुस्तक जो वरिष्ठ पत्रकार के. के. उपाध्याय और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखित और संपादित है, के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे. जहां जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पुस्तक में संक्षिप्त रूप से लिखा गया है, ये गागर में सागर है. अगर सभी काम को लिखा जाए तो एक ग्रंथ बन जाएगा लेकिन शिवानंद द्विवेदी और केके उपाध्याय ने संक्षिप्त कर के इस गागर में सागर भरने का काम किया है. इस पुस्तक में 21 लेख हैं जिन्हे अलग-अलग लेखकों ने लिखा है और इसका संपादन कई अखबारों के संपादक रह चुके वरिष्ठ पत्रकार के. के. उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के शिवानंद द्विवेदी ने किया है.
पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, सांसद मनोज तिवारी, सांसद हंसराज हंस सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More