बड़ी खबर

केरोसिन ब्लास्ट से चार मरे, विधायक ने प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया


हजारीबाग: सदर प्रखंड के अमनारी और ग्राम पंचायत चुटियारो के कई गांवों और टोलों में केरोसिन (मिट्टी तेल) ब्लास्ट होने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इसमें ग्राम पंचायत अमनारी में एक ही परिवार की एक मां और उनके मासूम बेटे की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं चुटियारो पंचायत के सरौनी कला में एक दो साल की मासूम बच्ची और सरौनी कला, डूमर में एक वृद्ध महिला की मौत से सनसनी फैल गई है । इस बीच विधायक मनीष जयसवाल सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अमनारी पहुंचे जहां मृतक परिवार के परिजनों से मिल उन्हें ढांढस बंधाया। यहां एक अन्य परिवार के घायलों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। यहां मृतक परिवार और घायल परिवार को विधायक ने आर्थिक सहायता भी की। ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा। पीड़ित परिवारों ने विधायक से कहा कि अब तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है।
विधायक ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से 4 बेगुनाहों की जान चली गई और दो दर्जन लोग झुलस कर इसका दंश झेल रहे हैं। यह घटना हजारीबाग जिला प्रशासन की घोर लापरवाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक पीड़ित परिवारों को कोई प्रॉपर राहत नहीं दी। अगर केरोसिन में किसी प्रकार की कोई ज्वलनशील पदार्थ है या यह ज्वलनशील बना है और इसके बावजूद इसका आवंटन पीडीएस द्वारा आमजनों तक किया गया है तो सीधे तौर पर इस घटना की जवाबदेही जिला प्रशासन की बनती है। इसमें उपायुक् आपूर्तिकर्ता एजेंसी आर्मी ट्रेडिंग पर कार्रवाई हुई है लेकिन इसके दूसरे पक्ष जो इसके मॉनिटरिंग सिस्टम में शामिल हैं वे सभी पदाधिकारी भी दोषी हैं । उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए । मृतकों और घायलों के परिजनों को नौकरी एवं मुआवजा दिए जाने के साथ जो घायल अस्पतालों में इलाजरत हैं उनकी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए ।

*

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

4 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago