
भारत वार्ता डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीयता प्रवक्ता और बिहार सरकार के उद्योग मंत्री मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार और शनिवार को केरल में धुआंधार सभा और रोड शो किया. उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि केरल के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट से जनता ऊब चुकी है. उनके भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है .बंगाल में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और लेफ्ट साथ में है और केरल में दिखावे के लिए एक दूसरे का विरोध कर रहे है .
मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लगातार बढ़ते प्रभाव से विपक्षी दल आतंकित हैं .केरल के इस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है. शाहनवाज ने कहा कि केरल ,बंगाल और असम में उन्होंने दर्जनों रैलियां , सभा और रोड शो किए जिनमें लोगों की भीड़ उमड़ी.देश की जनता नरेंद्र मोदी की करिश्माई नेतृत्व की कायल हो चुकी है.
लोगों को पूरा विश्वास हो चुका है कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पूरी दुनिया में अपनी परचम लहरा सकता है.
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More