
Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला हुआ है। बड़ी बात ये है कि शिक्षा विभाग से अब अब अपर मुख्य सचिव केके पाठक की छुट्टी हो गयी है और उनकी जगह एस. सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गयाहै।
इसके साथ ही बिहार में 8 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। बियाडा के भी प्रभार में रहेंगे।
इसके साथ ही भोजपुर और नवादा के SP भी बदल दिए गये हैं। लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के डीएम महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादला की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।
पटना : सांस्कृतिक–सामाजिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार एवं पद्मश्री… Read More
Bharat varta Desk भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की सुनवाई… Read More
Bharat varta Desk झारखंड की कार्यवाहक डीजीपी तदाशा मिश्रा को सरकार ने रिटायरमेंट के एक… Read More
Bharat Varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही लगातार आईएएस… Read More
आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि पर ज्ञान भवन में आयोजनपटना : ज्ञान भवन में… Read More
पटना। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह सोमवार को पटना स्थित… Read More