
Oplus_131072
Bharat varta Desk
गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और पदाधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीण सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जायेगा। शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक ks अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी को भी पदक दिया जा रहा है। इनमें आईपीएस संजय कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं।
वहीं कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शशिकांत और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सराहनीय सेवा के लिए पद दिया जाएगा। बता दें कि यह पदक वीरता के लिए पदक (जीएम) क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने, दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का आकलन करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और विशिष्ट वीरता कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। संबंधित अधिकारी का.
बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 04 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More