बड़ी खबर

केंद्र सरकार जाति जनगणना कराएगी, विपक्ष के हाथ से मुद्दा छिनाया

Bharat varta Desk

 केंद्र सरकार ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को देशभर में जातीय जनगणना कराने से का ऐलान किया है। केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार अगली जनगणना के साथ जातीय आधार पर लोगों की गणना भी करेगी। आजादी के बाद हमारे देश में पहली बार जातीय जनगणना होने जा रही है। इस साल बिहार में चुनाव है। इसके मद्देनजर भी यह फैसला बहुत अहम माना जा रहा है।

केंद्र सरकार के इस कदम से विपक्ष के हाथ से यह मुद्दा छीन गया है। विपक्ष बहुत दिनों से कह रहा था कि यदि उसकी सरकार बनी तो वे लोग जातीय जनगणना कराएंगे और 50% आरक्षण की सीमा को खत्म कर देंगे। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लिए समय सीमा तय होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्षी दलों को घेरा और कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति के लिए जातीय मुद्दों को उठाया है। उन्होंने दावा किया कि जातीय जनगणना से सामाजिक ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago