
रांची संवाददाता:भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के पदभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति,राष्ट्र शक्ति है।
वहीं आदित्य साहू ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की नीति सिद्धान्तो के माध्यम से महिलाएं के बीच पहुँचकर एक सशक्त संगठन खड़ा करके राज्य के विकास में एक मजबूत भूमिका निभाएगी.
महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए संकल्पित है.
चाहे वो शौचालय निर्माण के साथ नारी सम्मान की सुरक्षा हो,उज्जवला गैस योजना के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने की बात हो,एक रुपया की रजिस्ट्री के साथ लाखो की संपत्ति बनाने की बात हो या फिर तीन तालाक पर कड़ा कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की बात हो हर दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक कार्य किये है.आज उसी का परिणाम है देश और राज्य की महिला शक्ति बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रही है.
भाजपा के प्रदेश मंत्री काजल प्रधान,महिला मोर्चा की प्रभारी आरती सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सीमा पात्रा, वरिष्ठ नेत्री रागिनी सिन्हा,अमिता भाटिया,शोभा यादव,लक्ष्मी कुमारी,महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा,ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष जितेन देवी, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह,उपाध्यक्ष रितु रानी सिंह,रंजीता सिंह,बबीता झा,पिंकी खोया,अंजली लकड़ा, लक्ष्मी बाखला, रंगदाय नाग, कौशल्या देवी,पार्को मुंडा, रोशनी खलखो,अनीता गाड़ी,कुमुद झा,नीलम चौधरी,बिना मिश्रा, रेखा महतो,मोनिका कौर मौजूद रही.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More