धर्म/अघ्यात्म

केंद्र ने मानी जैन समाज की मांग,सम्मेद शिखरजी में इकोटूरिज्म गतिविधियों पर रोक

Bharat varta desk: देशभर में चल रहे जैन समाज के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने झारखंड के गिरिडीह जिले अंतर्गत सम्मेद शिखरजी में इकोटूरिज्म गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी है. इसके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने झारखंड सरकार निर्देश दिया है कि 2019 की अधिसूचना पर सभी जरूरी कार्रवाई करे.पारसनाथ क्षेत्र में शराब, मांस की बिक्री ना हो. धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाये रखी जाए. राज्य सरकार समिति में जैन समुदाय के दो सदस्य को शामिल करे और स्थानीय जनजातीय समुदाय में से एक सदस्य हो. 2019 की अधिसूचना के खंड 3 के प्रावधानों पर रोक लग गई है.

बता दें कि सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ जैन समाज के लोग देश भर में लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी शिकायत थी कि पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद इस तीर्थ क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री होने लगी है. इसे लेकर जैन समाज के तमाम पदाधिकारियों ने पर्यटन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की.

दरअसल 2019 में केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखरजी को ईको पर्यटन स्थल घोषित करने का ऐलान किया था. इसकी सिफारिश झारखंड सरकार की तरफ से की गई थी. जिसके बाद फरवरी 2022 में राज्य सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी और सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया गया. केंद्र के फैसले पर जैन समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि उनकी मांगें मान ली गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago