
Bharat varta desk: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने आज दिन में गिरफ्तार कर लिया था मगर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। रत्नागिरी की पुलिस ने नारायण राणे को गिरफ्तार कर महाड की अदालत में पेश किया और उन्हें 7 दिन के रिमांड पर देने का अनुरोध कोर्ट से किया था। मगर कोर्ट ने सरकार के वकीलभूषण साल्वी की दलीलों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारी संख्या में फोर्स की व्यवस्था की गई थी। सुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे और पत्नी भी मौजूद थे। बता दें कि मंत्री ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इस संबंध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More