
रांची संवाददाता: कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली में विभिन्न राज्यों के किसानों के संघर्ष के समर्थन में वामदलों के संयुक्त अभियान के तहत आज अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह, माकपा के जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, भाकपा माले के जिला सचिव भुवनेश्वर लोहरा व एसयूसीआई के मिंटू पासवान कर रहे थे।
मार्च में शामिल वाम कार्यकर्ता ‘कृषि संबंधी काले कानून को वापस लो’, ‘कारपोरेट खेती नहीं चलेगी’, संविधान विरोधी हरकत नहीं करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर वामपंथी नेताओं ने कहा कि कारपोरेट घरानों के इशारे पर केंद्र सरकार किसानों के हक को कुचलने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि संविधान को दरकिनार कर केंद्र सरकार राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखलंदाजी करते हुए कृषि कानून को लाया है।
इस मौके पर भाकपा के उमेश नज़ीर, मेहुल मृगेंद्र, श्यामल चक्रवर्ती मनोज ठाकुर, साहेब सिकन्दर, अनूप मेहता एटक नेता अशोकयादव राजद के राजेश यादव अलोका कुजूर , माकपा के प्रकाश विप्लव, प्रफुल्ल लिंडा, बीना लिंडा , भाकपा माले के भुबनेश्वर केवट अ एसयूसीआई के मिंटू पासवान स्वरुप कुमार श्यामल मांझी राजू कुमारसहित कई लोग उपस्थित थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More