पॉलिटिक्स

कृषि कानूनों के खिलाफ रेल पटरी पर प्रदर्शन, पुलिस जवानों से धक्का-मुक्की

रांची संवाददाता
तीन नये किसान कानून के खिलाफ देशव्यापी पूर्व घोषित रेल रोको आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को नामकुम रेलवे स्टेशन पर आंदोलन हुआ। झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में सभी आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। इस दौरान आंदोलनकारियों का जत्था रेलवे प्लेटफॉर्म एक होते हुए गुजरा और रेल पटरी पर बैठ गए। इस दौरान आंदोलनकारियों की सुरक्षा कर्मियों के साथ पटरी पर प्रवेश करने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुयी। सुफल महतो के नेतृत्व में आंदोलनकारी रेल पटरी पर करीब घंटे भर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। रेलवे सुरक्षा अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद करीब 2 बजे आंदोलनकारियों का जत्था स्टेशन से बाहर निकला। समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में रेल रोको शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। किसान विरोधी कानून के वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता केडी सिंह ने कहा कि हर हाल में इस काला कानून को वापस लेना होगा। किसान संग्राम समिति के नेता सुशांतो मुखर्जी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ धोखा है। हालांकि इस आंदोलन से ट्रेनों के परिचालन पर खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद काफी देर तक आंदोलनकारी नामकुम स्टेशन के पास बाहर जमे रहे। आंदोलनकारियों से निपटने के लिए वहां आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को भारी संख्या में लगाया गया था। आंदोलकारियों को रोकने के लिए रेलवे पुलिस फोर्स के स्पेशल बलों की तैनाती की गई थी। आंदोलनकारियों की घोषणा के अनुसार रेल मंडल के अन्य रूटों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। आरपीएफ के अनुसार, रांची-लोहरदगा रेल खंड के पिस्का स्टेशन पर प्रदर्शनकारी नहीं आए। हालांकि यहां पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती देर रात तक रहेगी। वहीं हटिया बंडामुंडा रेलखंड पर भी आंदोलन और प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। इस मौके पर आदिवासी अधिकार मंच के नेता सुखनाथ लोहरा, किसान महासभा के नेता भुवनेश्वर केंवट, एक्टू नेता सुवेदु सेन, झारखंड राज्य किसान सभा के नेता बिरेंद्र कुमार, बिणा लिंडा, आदिवासी अधिकार मंच के महासचिव प्रफुल्ल लिंडा सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
वहीं सीटू नेता एसके राय, मधुवा कच्छप, कपील महतो, अमिना मुंडा, बिरसा मुंडा, अनिमा तिर्की, आसिन टोप्पो, निखिल नायक, मोहन बेक, राजू मुंडा, बिरवल मुंडा, बेंजामिन तिर्की, कमल मुंडा, गुलाब मुंडा, सारो देवी, हिरन मिंज, हिनदुवा लकड़ा, मस प्रकाश टोप्पो, नंदिता भट्टाचार्य, नोरीन अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago