
कुवैत सिटी: कुवैत के शासक शेख सबा अल अहमद अल सबा का 91 साल की उम्र में आज निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे. 83 वर्षीय उनके भाई शेख नवाफ अल अहमद अल सबा को क्राउन प्रिंस के रूप में कुछ शक्तियां अस्थायी रूप से दी गई हैं.शेख सबा अल अहमद, हाल ही में सर्जरी के लिए अमेरिका गए थे. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमीर शेख अल-अहमद को अमेरिका लाने के लिए वायु सेना का विमान भेज था जिस पर कुवैती क्राउन ने पत्र भेजकर उनको थैंक्स कहा था.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेख सबा अल अहमद ने 2006 से तेल समृद्ध खाड़ी अरब राज्य पर शासन किया था और 50 से अधिक वर्षों तक अपनी विदेश नीति की देखरेख की थी.1990-1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान इराक का समर्थन करने वाले राज्यों के साथ संबंधों को बहाल करने के प्रयासों के लिए उन्हें “अरब कूटनीति का डीन” करार दिया गया था, जब कुवैत पर इराकी बलों द्वारा आक्रमण किया गया था.अमीर शेख ने अक्सर सऊदी अरब, उसके सहयोगियों और कतर के बीच जारी राजनयिक गतिरोध समेत क्षेत्रीय विवादों में मध्यस्थ के रूप में भी काम किया. कुवैत ने मानवीय सहायता के लिए कई दाता सम्मेलनों की मेजबानी करने के बजाय उन्होंने सीरिया के गृह युद्ध में हस्तक्षेप करने से परहेज किया.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More