बड़ी खबर

कुलपति ने किया करोड़ों का घपला, जाएंगे जेल, अन्य कई कुलपतियों पर निगरानी की नजर


Bharat varta desk:मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने करोड़ों का घपला किया है। बिहार के विशेष निगरानी इकाई ने बोधगया और गोरखपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी के दौरान पाया कि करीब 30 करोड़ से अधिक सरकारी राशि के गबन के मामले में उनकी संलिप्तता है। इसके बाद से कुलपति का जेल जाना तय हो गया है। इसके साथ बिहार के और कई विश्वविद्यालय के कुलपति निगरानी के रडार पर हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालयों में सामान की खरीदारी के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा किया है।

70 लाख के नोट और 5 विदेशी मुद्रा बरामद

गोरखपुर स्थित उनके आवास पर 70 लाख नगद रुपए पाए गए हैं। यहां से 5 लाख की विदेशी मुद्रा भी जप्त की गई है। यह भी पाया गया है कि मगध विश्वविद्यालय का 47 गार्ड तैनात है जबकि भुगतान 86 गार्ड का किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने उन सामानों की खरीदारी की जिनकी कोई उपयोगिता नहीं थी।

कई कुलपति तोड़ रहे भ्रष्टाचार के रिकार्ड
बिहार के विश्वविद्यालयों में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शिक्षक संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि अभी यह बताना मुश्किल होगा कि इस विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल नहीं चल रहा है। कई कुलपति के बारे में शिकायत है कि वह कोई भी काम बिना पैसे लिए नहीं करते। प्रभारी प्राचार्य बनाने से लेकर स्थानांतरण और सामानों की खरीद बिक्री में पैसे का बोलबाला है। राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक विश्वविद्यालयों के भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची हैं। उस कुलपति पर भी निगरानी की नजर है जो कई विश्वविद्यालयों के प्रभारी कुलपति रह चुके हैं। पिछले 1 साल में कई कुलपति काफी विवादों में रहे हैैं। हाल के दिनों में कुछ ऐसे भी कुलपति बहाल हुए हैं जो कालेजों के प्राचार्य या अन्य पदों पर रहते अपने कारनामों को लेकर काफी विवादास्पद रह चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago