Bharat varta desk: आज बिहार के अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव उत्सव है। इसे यादगार बनाने के लिए भाजपा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कुंवर सिंह के इलाके भोजपुर के जगदीशपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भाग लेने के लिए भारत के गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही पटना पहुंचने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के गृह मंत्री दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे और बाद में दोपहर करीब 1.20 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे. शाह बाद में रोहतास जिले में बिहार के सासाराम के जमुहार इलाके का दौरा करेंगे, जहां उनका भाजपा के राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में दोपहर करीब 3.38 बजे भाग लेंगे। जगदीशपुर में भाजपा की ओर से 75000 राष्ट्रीय झंडा पहरा कर पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उधर पटना राजधानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More