
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
कुंभ स्नान के दौरान संक्रमित हुए साधु-संतों पर कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव अब दिखने लगा है. 2 दिन पहले महानिर्वाणी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर की वायरस से देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की कोरोना के कारण शुक्रवार को मौत हो गई. वह कुंभ में शामिल होने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उनकी मृत्यु से संत समाज के साथ उनके भक्तों में शोक की लहर है. यहां बता दें कि हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले 100 से अधिक साधु- संत कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं और बड़ी संख्या में साधु समाज के लोगों में संक्रमण के लक्षण दिखाई जा रहे हैं. कुंभ में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने 17 अप्रैैल को मेले को समाप्त करने का ऐलान किया है .उसनेेेेेेेे दूसरे अखाड़ों से भी ऐसा करने की अपील की है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More