
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार विधानसभा के बाहर राजद विधायकों ने प्याज और रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है . कई विधायक गले में प्याज की माला पहने हुए थे. उनका कहना था कि पिछले कई महीनों से प्याज की कीमत आसमान पर है. वही हाल के दिनों में रसोई गैस के दाम में भी लगातार वृद्धि हो रही है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यूपीए की सरकार में गैस का दाम बढ़ने पर स्मृति ईरानी और शाहनवाज हुसैन जैसे नेता दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते थे. अभी वे बताएं कि कौन सी मजबूरी है जिसके कारण महंगाई लगातार पड़ रही है. इस दौरान विधायक रेखा देवी और किरण देवी अपने अपने माथे पर रसोई गैस का सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रही थी.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More