
Bharat varta desk:
केंद्र सरकार के बनाए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक देश के 40 से ज्यादा किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों की तरफ से आज सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों, बाजारों, दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की गई है।
बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी कई पार्टियों ने सोमवार को बंद आंदोलन का समर्थन किया। भारत बंद का असर बिहार की राजधानी पटना से लेकर कई जिलों में देखने को मिला। किसानों के समर्थन में सीपीआई, आरजेडी ,कांग्रेस, भाकपा माले और जाप समेत कई पार्टियां बिहार में समर्थन में उतरी हैं। पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, अशोक राजपथ समेत कई इलाकों में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं गांधी सेतु भी जाम कर दिया गया है। पटना जंक्शन पर भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कई ट्रेनों को बाधित करने का प्रयास किया गया। हाजीपुर में बंद के कारण पटना से मुजफ्फरपुर और आगे सड़क यातायात काफी बाधित की गई। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत राज्य के सभी जिलों में विपक्षी दलों के साथ-साथ ट्रेड यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। कई स्कूल, कॉलेज, बैंक, सड़क यातायात, टेंपो और रिक्शे बाधित किए गए हैं। महात्मा गांधी सेतु को भी जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More