किसान आंदोलन के पक्ष में गोलबंद हुए झारखंड के वाम संगठन

रांची संवाददाता : झारखण्ड के वाम दलों के साथ-साथ कई सामाजिक और जनसंगठनों के साथ मिलकर देश मे जारी किसान आंदोलन के समर्थन मे आंदोलन करेंगे। इसका निर्णय बुधवार को भाकपा कार्यालय मे आयोजित वाम संगठनों की संयुक्त बैठक मे लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सीपीआई (एम) के सचिवमंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने की। बैठक मे किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता वयक्त करते हुए 5 दिसंबर को प्रखंडों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने, राज्य के ग्रामीण हाटों मे सभायें करने, 9 दिसंबर को हर स्तर पर मशाल जुलूस और 10 दिसंबर को राज्य व्यापी चक्का जाम किया जायेगा। इसकी घोषणा संयुक्त प्रेस वार्ता में सीपीआई के राज्य सचिव एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने की।
बैठक मे प्रदेश कॉंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, राजेश यादव,भाकपा (माले) के जनार्दन प्रसाद,भुवनेश्वर केवट, मासस के मिथिलेश सिंह, सीपीआई के महेंद्र पाठक, अजय सिंह,आफताब आलम खान, उमेश नजीर, ए. के. रसीदी झामुमो के आजम अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता व नेत्री दयामनी बारला, बासवी, आलोका, आदिवासी मंच के प्रफुल्ल लिंडा, अंतु तिर्की, अब्दुल अजहर कासमी आदि शामिल थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago