
Bharat varta desk:
हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में सुबह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने तीन महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचल दिया। तीनों बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं।पंजाब के मनसा जिले की रहने वाली तीनों महिलाएं किसान आंदोलन से भाग लेकर अपने घर लौट रही थी। बस पकड़ने के इंतजार में वे तीनों बहादुरगढ़ स्थित झज्जर रोड पर डिवाइडर पर बैठी थीं। इस बीच अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और महिलाओं को कुचल दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन कार्यों की मौत पर दुख जताया है और इसके लिए सरकार की निंदा की है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More