
लखनऊ भारत वार्ता संवाददाता: कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच लखीमपुर खीरी में हुए हिंसक टकराव में 8 लोगों के मरने की घटना हुई है। तिकुनिया कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर 4 किसानों की मौत हो गई। इसके साथ कई घायल हो गए। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मंत्री के बेटा जान बचाकर खेतों में की ओर भागे। लेकिन इस दौरान किसानों द्वारा मंत्री के बेटे के ड्राइवर और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की इतनी पिटाई की गई कि चारों की मौके पर मौत हो गई। किसानों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मंत्री के बेटे के काफिले को रोका तो उन्होंने गाड़ी चाहा कर किसानों की जान ले ली। चारों किसानों का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में यूपी पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। लखीमपुर के एसपी ने 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस बीच कल रात लखनऊ से घटनास्थल पर जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
उधर कांग्रेस का दावा है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हर दल के लोग घटनास्थल पर जाने की कोशिश में लगे हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More