पॉलिटिक्स

किशनगंज में प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों के बीच पहुंचे अमित शाह, अमृत महोत्सव को भी किया संबोधित

Bharat Varta Desk : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन था। आज वे किशनगंज में थे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए, इस बीच अमित शाह सुरक्षा की परवाह किए बगैर अचानक अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर उन समर्थकों से मिले जो उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यह नजारा देख सभी हैरान रह गए।

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब काली मंदिर से पूजा करने के बाद वापस लौट रहे थे तो सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों के उत्साह को देख अमित शाह खुद को रोक नहीं पाए और सुरक्षा की परवाह किए बगैर नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एसएसबी कैंप के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह शाम को बिहार के किशनगंज में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ‘सुन्दर सुभूमि’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया। अमित शाह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा पल है जो इतिहास में दोबारा नहीं आएगा। समय आगे बढ़ता है, इसलिए बीता हुआ पल वापस नहीं आता है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम उस वर्ष में हैं, जिस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में जाना जाता है।

अमित शाह ने कहा कि साल 2014 से पहले दुनिया की अर्थतंत्र की तालिका में भारत 11वें स्थान पर था। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है।भारत ने दुनिया को बताया है कि 75 वर्ष में हमने हमारे पुरुषार्थ से, धैर्य से और सही मार्ग से आगे निकलकर दिखाया है।जो कहते थे कि अगर अंग्रेज चले जाएंगे तो देश बिखर जाएगा, मगर उसी अंग्रेजों के देश से आगे निकलकर आज हिंदुस्तान ने आजादी को सार्थक करने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि हम 5 वें स्थान पर ब्रिटेन से आगे निकल गए हैं। हमने दुनिया को बताया है कि 75 साल में हम आपसे आगे बढ़े हैं और अपनी आजादी को सार्थक बनाया है।

अमित शाह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये अमृत काल देश की जनता को लक्ष्य तय करने का काल है।देश के सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के लिए आप अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर तय कर लेना, एक संकल्प जरूर ले लेना।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago