
भारत वार्ता डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 64वीं बीपीएससी की परीक्षा में ओम प्रकाश गुप्ता ने पहले स्थान पर बाजी मारी है. उन्होंने यह कामयाबी पहले ही प्रयास में हासिल की है. वे पटना के फलका प्रखंड के सोनारू गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता विंदेश्वरी साह किराना दुकानदार है. वर्ष 2006 में फतुहा हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा और वर्ष 2008 में एसकेएमवी कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद ओम प्रकाश गुप्ता ने आईआईटी रुड़की से बी-टेक की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरी के ऑफर अवसर को ठुकराया. वे पटना में रहकर ही आईआईटी की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाने लगे. इसके साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारी भी की. ओमप्रकाश का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराना है. उन्होंने कहा कहा है कि कठिन परिश्रम से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है. पढ़ाई हो या जीवन का कोई भी अन्य क्षेत्र परिश्रम सबसे अधिक जरूरी है. जानिए बीपीएससी के 10 टॉपर का नाम……
1.ओम प्रकाश गुप्ता. 2- विद्यासागर. 3- अनुरागा. 4- आनंद विशाल. 5- शशांक बरनवाल. 6- अजीत कुमार. 7- आलोक कुमार. 8- निखिल कुमार. 9- राघवेंद्र मणि त्रिपाठी. 10- दीपक कुमार.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More