बड़ी खबर

किंग महिंद्रा की स्थिति नाजुक, संपत्ति को लेकर छिड़ा पारिवारिक विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाई कमेटी


Bharat varta desk: बिहार के नामचीन दवा कारोबारी और राज्यसभा सांसद किंग महिंद्रा की अत्यधिक उम्र के कारण स्थिति नाजुक बन गई है। वे न किसी को पहचान पाते हैं और ना ही किसी को अपनी बात कह पा रहे हैं। इस बीच उनके परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर वाद विवाद छिड़ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गार्जियनशिप कमेटी बनाकर विवाद के निपटारे का निर्देश दिया है।
गार्जियनशिप कमेटी में किंग महेंद्र की पहली पत्नी सतुला देवी, बड़ा बेटा राजीव शर्मा और भाई उमेश शर्मा होंगे। ये कमेटी किंग महेंद्रा से जुड़े हर मामले के बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लेगी। बेड पर पड़े किंग महिंद्रा का इलाज से लेकर उनके कारोबार संचालन और अन्य आर्थिक मामलों में फैसले लेगी।
यदि कमेटी में सर्वसम्मत राय नहीं बनेगी तो मामले को सुपरवाइजिंग गार्जियन (रिटायर्ड जस्टिस राजीव सहनी) के पास भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग महिंद्रा का कारोबार करीब ₹3000 का है। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह व्यवस्था 3 साल के लिए की है। किंग महिंद्रा का परिवार दिल्ली में रहता है। वह सातवीं बार राज्यसभा सांसद हैं।


दूसरी पत्नी का दावा

दरअसल किंग महिंद्रा के साथ उमा देवी नाम की एक महिला रहती हैं जो उनकी दूसरी पत्नी होने का दावा करती हैं। उन्हें एक बेटा और उसकी पत्नी भी है। उन्होंने भी किंग महिंद्रा की संपत्ति पर दावा किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 147 पन्ने के आदेश में यह कहा है कि उमा देवी यदि किंग महिंद्रा के घर में रहना चाहती है तो रह सकती हैं मगर कोर्ट ने उन्हें कमेटी में नहीं रखा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago