
वाराणसी : उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी पहुंची। चुनावी हुंकार का शंखनाद करने पहुंची प्रियंका सबसे पहले काशी के प्रमुख मंदिर पहुंची, जिसके अब सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। प्रियंका सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम पहुंची, वहां उन्होंने विधिवत पूजा-पाठ किया और बाबा का जलाभिषेक भी किया। मंदिर से बाहर आकर उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ दर्शन का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यह मेरी आस्था है। जब कभी वाराणसी आती हूं तो दर्शन के लिए जरूर आती हूं।
काशी विश्वनाथ के बाद प्रियंका मां अन्नपूर्णा के मंदिर पहुंची। प्रियंका गांधी दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा धाम भी पहुंची। जानकारी के मुताबिक मां कूष्मांडा के दरबार मे तकरीबन 44 साल पहले लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी दर्शन-पूजन करने पहुंची थी। इससे पहले बतौर प्रधानमंत्री भी इंदिरा गांधी ने दर्शन पूजन किया था। मंदिर-मंदिर पहुंच रहीं प्रियंका गांधी ने माथे पर बकायदा त्रिपुंड लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने माला और लाल चुनरी भी लिया हुआ था। जिसकी चर्चा खूब है।
प्रियंका गांधी की मंदिर यात्रा पर संत समाज ने उठाया सवाल
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रियंका गांधी के मंदिर जाने पर कहा कि आपके भाई राहुल गांधी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तब आप मंदिरों में क्या करने आ रही हैं?आपके लिए प्रचार और पर्यटन का केंद्र है ?
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More